कंस्ट्रक्शन/फॉर्मेशन कार्यों में गंदे पानी एवं खराब मिट्टी का उपयोग—कार्य की गुणवत्ता से समझौता

घोटाले से संबंधित शिकायत—जांच एवं तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह

#NHAI एवं रेलवे के कंस्ट्रक्शन/फॉर्मेशन कार्यों में खराब पानी एवं मिट्टी के उपयोग की एक गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला यहाँ रेल एवं महामार्ग प्रशासन के संज्ञान में लाया जा रहा है।

#NHAI एवं #रेलवे के विभिन्न निर्माण कार्यों—जैसे सड़क/पुल/आरओबी-आरयूबी/ट्रैक साइड सिविल वर्क/ड्रेनेज/कंक्रीट कार्य आदि—में निर्माण हेतु उपयोग होने वाले पानी की गुणवत्ता अत्यंत खराब/दूषित पाई जा रही है, जिसे कंक्रीट मिक्सिंग, क्योरिंग (#Curing) और अन्य निर्माण प्रक्रियाओं में उपयोग किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, मिट्टी भराई (#EarthFilling/#Embankment) के कार्यों में भी मानक के विपरीत, घटिया/अनुपयुक्त/कचरा-मिश्रित मिट्टी की भराई कराई जा रही है।

यह स्थिति निम्न कारणों से अत्यंत चिंताजनक है:

  • ढ़ाँचे की मजबूती और आयु (#Durability) पर सीधा प्रभाव पड़ता है, जिससे भविष्य में धंसाव/दरार/क्षति की आशंका बढ़ती है।
  • सरकारी धन का दुरुपयोग एवं गुणवत्ता मानकों (IS/IRC/रेलवे स्पेसिफिकेशन) का उल्लंघन होता है।
  • जन-संरक्षा-सुरक्षा एवं यातायात/रेल संचालन पर जोखिम उत्पन्न होता है।

अतः रेलवे एवं महामार्ग प्राधिकरण दोनों से विनम्र अनुरोध है कि:

  • संबंधित साइटों पर तत्काल औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) कराया जाए।
  • पानी के नमूने (मिक्सिंग/क्योरिंग हेतु उपयोग) लेकर मान्यता प्राप्त लैब से गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए।
  • मिट्टी भराई में प्रयुक्त सामग्री की ग्रेडिंग/CBR/कम्पैक्शन/फील्ड डेंसिटी आदि की जांच कराई जाए और सोर्स/ट्रांसपोर्ट/बिलिंग का सत्यापन हो।
  • दोष सिद्ध होने पर संबंधित ठेकेदार/अधिकारी/सुपरवाइजर पर कड़ी विभागीय/कानूनी कार्रवाई की जाए, भुगतान रोका जाए तथा घटिया कार्य को री-वर्क/रिप्लेस कराया जाए।