Indian Railways: A New Story – Old Plot

जया वर्मा से उम्मीद है कि रेल में व्याप्त भ्रष्टाचार के मूल में जो रोटेशन का अभाव है, उस पर वह पूरे जोर-शोर से हमलावर होंगी। उन्हें विजिलेंस प्रकोष्ठ की साफ-सफाई भी करने की भी आवश्यकता है। विजिलेंस में जो अधिकारी करियर बना रहे हैं, इस परिपाटी को वह बंद करेंगी, नहीं तो सरकार जो बड़े-बड़े काम करने के लिए रेल में बड़ा-बड़ा निवेश करा रही है, वह निरर्थक हो जाएगा!

सुधीर कुमार अब परिदृश्य में नहीं रहे, अर्थात् रेल भवन में नहीं रहे! विनोद कुमार यादव को रेल भवन से गए काफी समय हो गया, और उनके बाद तीन #CRB बदल चुके हैं। लेकिन सुधीर कुमार और विनोद कुमार यादव की लंबी काली परछाई रेल पर आज भी छाई हुई है। हमने पिछले दो हफ्तों से बहुत सारा इनपुट मिलने के बावजूद बहुत कम लिखा, क्योंकि हम रेल के शीर्ष स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया में जानकारी देने में पर्याप्त संयम बरतना चाह रहे थे। अब नई #सीआरबी पदभार ग्रहण कर चुकी हैं। परिवर्तन सदैव अच्छा होता है, यह प्रकृति का नियम भी है। हर परिवर्तन के साथ नई संभावनाएं भी आती हैं, और संभावनाएं हमें प्रेरित करती हैं।

जया वर्मा सिन्हा भारतीय रेल की पहली महिला #CRB/#CEO बनीं हैं। रेल में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों का पर्याप्त योगदान रहा है। जया वर्मा के फील्ड में कम काम करने के कारण उनकी आलोचना भी बहुत हुई है, लेकिन बालासोर मामले में उनके द्वारा पीएम के समक्ष रेल के पक्ष को प्रस्तुत करने में और उस दबाव में काम करने को सराहा भी गया।

दूरदृष्टिपक्का इरादा: Smt. Jaya Varma Sinha, the new and first woman Chairman & CEO, Railway Board

यह इस सरकार के लिए एक नई शुरुआत इसलिए भी है, क्योंकि 2014 के बाद पहली बार गैर-इंजीनियर को #CRB बनाया गया है। जया वर्मा सिविल सर्विस (#IRTS) से हैं और रेल के बिगड़े संतुलन को सँभालने के लिए सिविल सर्विसेज से आए अधिकारी का चयन तात्कालिक रूप से एक अच्छा निर्णय कहा जा सकता है। यह और बात है कि सेवा विस्तार देकर काम करवाना नैतिक रूप से बहुत उचित नहीं है! #बालासोर की बलि-वेदी पर तो इसका कतई औचित्य नहीं था-ऐसा उन सभी सरकारी रेल अधिकारियों का मानना है जिनसे #Railwhispers ने चर्चा की।

नई कहानी, पुराना विषाक्त कथानक

सुनीत शर्मा के जाने के बाद विनय कुमार त्रिपाठी, और फिर विनय कुमार त्रिपाठी के बाद अनिल कुमार लाहोटी ने अपने से पूर्ववर्ती #CRB के द्वारा किए ट्रांसफर को बदल दिया। इस प्रकरण में सामने आया कि #AIDS और #KMG कितना मजबूत हुआ है हाल के सालों में!

जया वर्मा से उम्मीद है कि रेल में हर स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के मूल में जो रोटेशन का अभाव है, उस पर वह पूरे जोर-शोर से हमलावर होंगी। उन्हें रेलवे बोर्ड विजिलेंस प्रकोष्ठ सहित जोनल विजिलेंस प्रकोष्ठों की भी सफाई करने की आवश्यकता है। विजिलेंस में जो अधिकारी लंबे समय से करियर बना रहे हैं, इस परिपाटी को वह बंद करेंगी, नहीं तो सरकार जो बड़े-बड़े काम करने के लिए रेल में बड़ा-बड़ा निवेश करा रही है, वह निरर्थक हो जाएगा। विजिलेंस अधिकारियों के पोस्टिंग डीटेल, जैसा हमने पहले भी कहा है, उसे वेबसाइट पर सार्वजनिक करें। हर विजिलेंस इंक्वारी में यह भी बताया जाए कि जिन्होंने केस डील किया, उनका उस विषय में काम करने का क्या अनुभव रहा है!

हाल ही में और निकट भविष्य में भी ऐसे कई अफसर रिटायर हुए हैं, या हो रहे हैं, अथवा होने वाले हैं, जो विजिलेंस के इनकंपीटेंट या घूसखोर अधिकारियों की भेंट चढ़ गए। निवर्तमान सीआरबी अनिल कुमार लाहौटी जी स्वयं विजिलेंस के मारे रहे, लेकिन भाग्य से अपना पद प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने इस विषय को एकदम अछूता छोड़ दिया। यह दाग हमेशा उनके नाम पर रहेगा!

जिन अधिकारियों के खिलाफ रेल के पास भ्रष्टाचार अथवा कदाचार के पूरे और पक्के सबूत हैं, उनके विरुद्ध पुख्ता और प्रमाणिक कार्रवाई न किए जाने, दूसरे शब्दों में उनको दिए जा रहे संरक्षण से मंत्री की 56J की चेतावनी अथवा धमकी, सिस्टम रिफॉर्म का उनका घोषित उद्देश्य और मीडिया में कवरेज सब बेमानी हो गया है।

रेल की धमनियों में #IRMS का विष घोलने वाले सभी लोग पुरस्कृत हो चुके हैं-यह है सुधीर कुमार की आज भी रेल सिस्टम पर मजबूत पकड़! विनोद यादव, सुशांत कुमार मिश्रा, अलका अरोड़ा, सुधीर कुमार, जितेंद्र सिंह इत्यादि सब व्यवस्था का बढ़िया दोहन कर जीवन में आगे निकल गए। इनमें से आखिरी थे- नवीन कुमार, वह भी बिना किसी पूर्व अनुभव के लखनऊ मेट्रो के डायरेक्टर बन गए हैं। इलेक्ट्रिकल के किसी भी विषय के फील्ड अनुभव के बिना नवीन कुमार को यह पद मिलना विनोद यादव और सुधीर कुमार की लॉबिंग/बैकिंग की ओर उसी प्रकार इशारा करता है जैसे किशोर कुमार को अहमदाबाद मेट्रो का डायरेक्टर बनाया जाना, जो कि प्रतिनियुक्ति के आदेश होने के बाद भी रेल भवन में वेंडर्स का बुलाकर वसूली कर रहे थे?

सुधीर कुमार की विषाक्त विरासत कुछ वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों की कलम से-

How the #IndianRailways has been #mismanaged and #deteriorated into a #vulnerable, #confused and #bankrupt organization in last 02 years due to current dispention’s totally misplaced and skewed focus only on excessive and #superfluous procurements and #fake self-glorification:

In last two years, the #IndianRailways, once a robust, financially self-sustaining and #dividend paying organisation, has been reduced to a near #bankrupt organization due to Minister’s misplaced priority only for excessive #procurement of superfluous and expensive yet loss making #VandeBharat train-sets in undue haste worth ₹51,000 crore (Capex), further saddled with the heavy #liability of 35 years’ of #maintenance contracts worth another ₹51,000 crore.

Already, due to #misdeeds of #SudheerKumar, Indian Railways is forced to buy 12000 HP Loco @₹35 crore from #Madhepura factory over which Indian Railways has to shell out ever increasing maintenance cost, whereas 9000 HP Loco’s market discovered price currently is only ₹11 crore (#Siemens @Dahod factory). What kind of #financial prudence is this? This is a financial #disaster of the highest order. Still, Sudheer Kumar is not #ashamed of falsely glorifying the above disastrous #contract. This is a fit case for #CBI and #CAG investigation, for causing loss of more than ₹12,000 crore to Indian Railway.

Similar is the case of #reckless, #wasteful, #unplanned and #unproductive #expenditure of whopping ₹70,000 crore in the name of #Station #redevelopment and #upgradation works, by discarding the self-sustaining #PPP based private investment model in favour of #money guzzling #EPC model – for example Rani Kamlapati Station was developed on PPP by #PiyushGoyal at zero cost to #Railway as well as free lifetime maintenance.

“Sudheer School of Manipulation & Management”

Nobody knows, as to how the #IndianRailways will fund the #maintenance of super-expensive #VandeBharat fleet and massive #Stations in coming years. A 16 coach #Shatabdi train costing ₹65 crore gives almost the same #revenue to Railway vis-a-vis a 16 coach ₹120 crore Vande Bharat train and over that, Shatabdi consumes 50% less #electricity! Everyone is puzzled whether #Wharton teaches this type of financial management or #Minister has learnt it from high EQ Sudheer Kumar!!

There are many such examples in last 02 years, and this way, already bleeding #IndianRailways (operating ratio above 135% after accounting for #pension liabilities), has been pushed on to the disastrous path of irreversible #bankruptcy and #debt trap, by the notorious combination of #czar like megalomaniac, arrogant, stubborn and autocratic #Minister and his #Rasputin like self-seeking manipulative #adviser #SudheerKumar aka #tenderman, purely to serve the  extraneous interests, thus totally betraying the good faith reposed in #Minister by our well meaning and patriotic Hon’ble #PM.

Similarly, #Railways have been forced to procure and install #steel fencing (factory made ‘W’ sections) instead of #sturdier, much cheaper, impregnable and durable #RCC wall #fencing, along the tracks worth about ₹10,000 crore, despite everyone knowing fully well that it will be stolen within few months. #Minister has learnt such disastrous #management from the notorious “Sudheer School of Manipulation & Management” after unlearning everything taught at Wharton.

Would the new CRB take a look?

To continue – what is happening with #Wagons & #Industry!

Compiled & Edited by- Suresh Tripathi

https://x.com/railwhispers/status/1697217040556454228?s=48