सुरेश त्रिपाठी, “बेस्ट सीनियर जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर-2019” राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों के कुल 16 लोगों को 6वें सीएसएमबी राष्ट्रीय अवार्ड एवं सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली : ‘काउंसिल फॉर मीडिया एंड सेटेलाइट ब्रॉडकॉस्टिंग’ (सीएसएमबी) बंगलौर द्वारा “रेलवे समाचार” के संपादक सुरेश त्रिपाठी को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 6वें सीएमएसबी नेशनल अवार्ड ‘बेस्ट सीनियर जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर 2019’ और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीएसएमबी के चेयरमैन बीके बंगारी, ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी एवं चेयरपर्सन एम. के. जैन, पूर्व सांसद डॉ उदितराज, भाजपा माइनॉरिटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व पीएसी सदस्य मोहम्मद इरफान अहमद, पूर्व पीएसी सदस्य डॉ अशोक त्रिपाठी, ऑल इंडिया आरपीएफ एसोसिएशन के अध्यक्ष एस आर रेड्डी, महामंत्री यू एस झा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सुरेश त्रिपाठी को यह पुरस्कार रविवार, 15 दिसंबर को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में प्रदान किया गया। वर्ष 1980 में ‘दैनिक जागरण’ से सक्रिय पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री त्रिपाठी ने ‘द इंडियन पोस्ट’, ‘संडे ऑब्जर्वर’, चित्रलेखा (मराठी), ‘मनी ऑपर्च्युनिटी’ इत्यादि विभिन्न अखबारों में काम करने के बाद वर्ष 1997 में रेलवे जैसे एकमेव अनूठे विषय पर ‘रेलवे समाचार’ का प्रकाशन शुरू किया था।

रेल मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव प्रेमपाल शर्मा, एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा, एनएफआईआर के महामंत्री डॉ एम. राघवैया, आरपीएफ एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. आर. रेड्डी, महामंत्री यू. एस. झा और रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति के पूर्व सदस्य एवं भाजपा माइनॉरिटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान अहमद, पूर्व पीएसी सदस्य डॉ अशोक त्रिपाठी इत्यादि पूर्व एवं वर्तमान रेल अधिकारियों/कर्मचारियों सहित तमाम साथी पत्रकारों ने श्री त्रिपाठी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

बेस्ट सीनियर जर्नलिस्ट अवार्ड की महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने पर सुरेश त्रिपाठी को भुसावल स्टेशन पर सम्मानित करते हुए भुसावल के वरिष्ठ पत्रकार शेख सत्तार और उनके साथी

Awardees List

1. JSPL Foundation
Jindal Centre, 12 Bhikaji Cama Place, New Delhi – 110066
Best Women Empowerment in the field of CSR

2. Smt. Mowsumy Bhattacharya
South Avenue, Kolkata
Best Human Rights Defender (Female)

3. Mohd. Razi Ansari
E-2/667, Vinay Khand Gomti Nagar, Lucknow – 226010
Best Human Rights Defender (Male)

4. So Am I Foundation Trust
M-5/6, Acharya Vihar, Bhubaneswar
Best NGO Award (Hunger Free Odisha)

5. Shri Jayanta Samanta
Advocate – Calcutta High Court,
164/2, Andul Road, Howrah – 711103
Best Lawyer

6. Shri Suresh Tripathi
Editor, Railway Samachar
A3/301, Gagangiri Enclave, Kalyan, Thane, Maharashtra
Best Senior Journalist of the year

7. Shri Upendra Rai
CEO & Editor in Chief
Sahara India Media, Noida
Best CEO & Editor in Chief

8. Indian Bureaucracy.com
1, AmSoft, Unitech Trade Centre,
Sector-43, Sushant Lok-1, Gurugram, Haryana 122002
Best News Portal

9. Dr. Acharya Vinod Kumar
Celebrity & Vedic Astrologer, India
Best Spiritual Astrology Guru

10. Mr. Ajmal Baig,
Corporator: BBMP ward 134, Bapujinagar, Bengaluru, Karnataka
Best Corporator

11. Shri Kamaljit Singh Panchhi
President: Chandigarh Traders Association, 36, Anand Complex, Sector 17-A, Chandigarh
Best Social Worker

12. Radio Choklate,

104 FM Dhum Mitha
B-27, Sambad Bhawan, Rasulgarh Industrial Estate, Bhubaneswar-751010, Odisha
Best Radio Station (Regional)

13. Shri Anil Thapar
Social Worker, Chandigarh
Best Social Worker

14. Ms. Tripti Shakya
Indian Playback Singer
Bhojpuri and Hindi films Industries
Best Playback Singer (Female)

15. Shri Sanjay Rai
CEO & Editor in Chief, Ishan Times Group,Daily Hindi News Paper (Delhi)
Weekly Bilingual News Papers (Delhi & Chandigarh)
Best Senior Journalist

16. Dr. Ashok Tripathi
Former Member Railway Board, PAC, New Delhi
Best PSU Director