Demonstration in front of DRM office Vadodara, Western Railway by WRMS

Demonstration called by the Western Railway Mazdoor Sangh (WRMS) in front of Divisional Railway Manager Office, Pratapnagar on Wednesday, 20th October 2020 at 01.15 hours for the following demands

1. Productivity Linked Bonus should be paid timely.

2. Railway Board’s letter No.E(P&A)II- 2017/20.09/2020 (RBE No.83/2020), regarding Night Duty Allowance, needs to be reviewed and recoveries should be stopped immediately.

3. Release Dearness Allowance / Dearness Relief immediately.

4. Appointment of wards of safety staff who have been found medically fit prior to 27/10/2017 under LARSGESS.

5. Orders for 10% Intake Quota and Cadre Restructuring should be issued.

6. Abolition of New Pension Scheme and start Old Pension Scheme.

This demonstration will be organized & observing with Covid-19 guidelines by maintaining social distance and wearing masks etc.

Sharif Khan Pathan, President/WRMS requested to all railway employees to present and attend the demonstration in large scale.

बोनस और अन्य मांगों को लेकर डब्ल्यूआरएमएस का धरना

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा मंगलवार, 20 अक्टूबर को बोनस और अन्य मांगों को लेकर डीआरएम आफिस, प्रतापनगर, वडोदरा कंपाउंड में दोपहर सवा बजे से धरना दिया जाएगा। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष शरीफ खान पठान द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।

संघ की प्रमुख मांगें निम्नवत हैं –

1. वर्ष 2019-20 का बोनस भुगतान तय समय पर किया जाए।

2. रात्रि डयूटी भत्ते पर लगी कर्मचारी विरोधी सीलिंग आदेश को तुरंत वापस लिया जाए और रिकवरी को रोका जाए। महंगाई भते का भुगतान जल्दी किया जाए।

3. लारजेस के तहत पात्र रेल कर्मचारियों के आश्रितों को तुरंत नियुक्ति दी जाए।

4. ट्रैक मेंटेनर कैटेगरी के 10 प्रतिशत में इंटेक कोटा एवं केडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश तुरंत जारी किए जाएं।

5. नई पेंशन स्कीम तुरंत रद्द करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए।

6. रेलवे में निजीकरण को अविलंब रोका जाए।

उपरोक्त मुद्दों को लेकर 1.15 बजे 20 अक्टूबर को डिवीजनल मैनेजर ऑफिस, प्रतापनगर पर धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

संघ के अध्यक्ष पठान ने सभी रेलकर्मियों से मास्स पहनकर और सोशल डिस्टेंस नियमों का पालन करते हुए धरने में आने की अपील की है।

#wrms #nfir #demonstration #bonus #DA #NDA #westernrailway #indianrailways #privatisation #corporatisation