उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सुधा सिंह का सम्मान

दो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी, दो बार एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता, एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता, 13 वर्षों से नेशनल रिकॉर्ड होल्डर, अर्जुन पुरस्कार , यश भारती जैसे सम्मानों से सम्मानित मेरे सुधा सिंह को हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि सुश्री सुधा सिंह, मध्य रेलवे, मुंबई मंडल में वरिष्ठ टिकट चेकिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं।